गांव में स्कूल पांचवीं कक्षा तक ही होने के कारण दिनेश के भाई - बहन पहले ही उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ाई करने जाते थे तो दिनेश को अब 10 किलोमीटर दूर आगे की पढ़ाई करने जाना था , फिर भी उसे नई जगह जाने में कोई डर नहीं था अगर उसे कोई कोई कठिनाई आती तो वहां मौजूद भाई बहन से बता सकता था। दिनेश पढ़ने में होशियार था तो उसे नए स्कूल में भी सभी लोग जानने लग गए थे , अब उसे कक्षा का मॉनिटर बनाया गया था। अभी नए स्कूल में उसे 3 महीने ही हुए थे की नवोदय की परीक्षा का परिणाम आ गया और दिनेश के लिए खुशखबरी आ गए कि दिनेश उत्तीर्ण हो गया है अब दिनेश को नवोदय स्कूल में जाने की तयारी करनी थी। जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के मनाव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली पूरी तरह से आवासीय तथा सह शिक्षा , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड , नई दिल्ली से सम्बन्ध शिक्षण परियोजना है। राष्ट्रीय शिक्षा निति 1986 के अनुसार भारत सरकार ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रारंभ किये थे। सर्वप्रथम ऐसे विद्यालय प्रयोग हेतु खोले गए। दिनेश तो परीक्षा के बाद इसके बारे म...
I am 90s born kid, I feels that I am so Lucky about experiencing many hard as well as easy situations that I have overcome successfully and feels blessed.