दुनिया में भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के मंडी के छोटे से अनजान गाँव में गरीब घर जहां बस दो वक्त का खाना नसीब होता था ,एक स्त्री बच्चे के जन्म का इंतज़ार पुरे नौ महीनो से कर रही थी , आखिर इंतज़ार ख़तम हुआ 4 मार्च 1995 रात के लगभग 11:30 बजे एक बहुत ही प्यारे बालक ने जन्म ले लिया। जोकि 25 साल का होने पर ब्लॉग्गिंग शुरू करने वाला था।
बालक के घर में उससे बड़े एक भाई और एक बहन थी उसके एक ताया तथा तीन चाचा थे उसके जन्म के समय दादा - दादी भी थे।
बालक का नामकरण हुआ तो उसका नाम दिनेश कुमार रखा गया जिसका पर्यावाची सूर्य होता है उस समय शायद उसके माता- पिता ने सोचा होगा के ये बच्चा जरूर आगे चलकर सूर्य के सामान अज्ञान का अन्धकार दूर करेगा। और दादा-दादी ने बड़े ही स्नेह से उपनाम गणेश रख दिया जिससे हमेशा भगवान का नाम उनके मुँह से जाने अनजाने भी आता रहे।
दिनेश बचपन में दूसरे बच्चों जैसा ही था। पर अब उसका भविष्य भी गांव के मौहाल से प्रभावित होने वाला था। दिनेश बचपन में अक्सर बिमार रहा करता था उसके पिता एक सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे और अभी कमाई काफी कम थी फिर भी किसी तरह से दिनेश की बिमारी के साथ साथ घर का खर्चा भी चला रहे थे।
दिनेश के साथ बचपन में कुछ घटनायें भी हुई जिनका जिक्र भी जरूरी है जैसे की घर की पहली मंज़िल से गिरना और सर से खून का बहना , कहीं खेलते खेलते गिर जाना और घाव हो जाना पर इतनी सारी घटनाओ के बाद भी जीवित है और अब २५ साल का जवान हो चूका है जिसने अभी तक काफी उतार चढ़ाव देख लिए है। बाकि का भाग अगले ब्लॉग में जल्दी ही :-
-------------------------------------------------
English Translation :-
Poor house in the little unknown village of Mandi in the state of Himachal Pradesh, India, where there was no food for just two days, a woman had been waiting for the birth of the child for the whole nine months, finally the wait was over. March 4, 1995 At around 11:30 pm, a very loving child was born. Which was about to start blogging when he was 25 years old.
In the child's house, he had an elder brother and a sister, he had one Elder Uncle and three uncles. At the time of his birth there were also grandparents.
When the child was christened, he was named Dinesh Kumar, who is the Sun of the Sun. At that time, his parents may have thought that this child will definitely remove the darkness of ignorance in the sun. And grandparents affectionately kept the surname Ganesh, so that the name of God always comes from their mouths without knowing it.
Dinesh was like a child in his childhood. But now his future was also going to be affected by the village tragedy. Dinesh used to be a sick person as a child, his father was a class IV employee in a government department and was earning very little, yet somehow managed to run the household expenses along with Dinesh's illness.
There were some incidents in childhood with Dinesh, which also need to be mentioned, such as falling from the first floor of the house and bleeding from the head, falling while playing and getting injured, but still alive after so many incidents and now 25 Has become a young man of the year, who has seen a lot of ups and downs so far. Rest of the part in the next blog soon: -


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें